ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
खेल

ये टीम जीतेगी आईपीएल 2023 की चमचमाती ट्रॉफी, इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले ही एक पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दे दिया है. इस क्रिकेटर ने साफ शब्दों में कह दिया है कि इस बार आईपीएल की ट्रॉफी किस टीम के हाथ लगने वाली है. बता दें कि पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त दे दी.

इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने आईपीएल 2023 में कौन सी टीम ट्रॉफी जीतेगी इसको लेकर बयान दे दिया है. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कैलिस ने कहा है कि इस बार कांटे की टक्कर होने वाली है. यह कहना मुश्किल है कि कौन सी टीम खिताब जीतने वाली है. जैक कैलिस ने कहा कि आईपीएल की सभी टीमों में इतनी क्षमता है कि वे कभी भी पासा पलट सकती हैं.

यह टीम जीतेगी आईपीएल 2023   

कैलिस ने आगे कहा कि टीमों को देखते हुए मुझे लग रहा है कि इस बार फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. उन्होंने साथ ही इस आईपीएल का विजेता भी बताया. कैलिस ने आगे कहा कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम मेरे हिसाब से बाजी मारेगी.

दोनों टीमों के आईपीएल आंकड़े 

बात करें दोनों टीमों के आंकड़ों की तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमें एक दूसरे से बिल्कुल अलग रही हैं. एक तरफ मुंबई आईपीएल में सबसे सफल टीम रही है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले से करेगी जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलेगी.

Related Articles

Back to top button