ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस

नई दिल्ली । राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस के लिए राह अभी और कठिन होने वाली है। जिस मुद्दे पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता गई, कांग्रेस आने वाले दिनों में उसे जनता के सामने मुद्दा तक नहीं बना पाएगी! कारण है ‎कि भाजपा की नई प्लानिंग। भाजपा इस पूरे मसले को ओबीसी के अपमान से जोड़कर चल रही है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस विक्टिम कार्ड भी नहीं खेल सकेगी। भाजपा की इस प्लानिंग पर काम तब शुरू हुआ, जब राहुल के अयोग्य ठहराए जाने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रह्वाद जोशी ने बीजेपी के ओबीसी सांसदों के साथ बैठक की। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने को भाजपा ओबीसी के अपमान से जोड़ना चाहती है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के पास विक्टिम कार्ड खेलने तक का मौका नहीं होगा। बीजेपी ने राहुल गांधी की सजा को ओबीसी अपमान के नतीजे के रूप में चित्रित करने की योजना बनाई है। राहुल गांधी के अयोग्य ठहराए जाने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रह्लाद जोशी ने संसद में बीजेपी के ओबीसी सांसदों की बैठक की। बैठक में फैसला किया गया कि सभी ओबीसी सांसद यह आरोप लगाएंगे कि राहुल गांधी ने ओबीसी को अपमानित किया था। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया ‎कि राहुल गांधी पूरे ओबीसी समुदाय को चोर कहते हैं। उन्हें अदालत में आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन माफी मांगने से इनकार करते हैं, जिससे पता चलता है कि ओबीसी के लिए उनकी नफरत कितनी गहरी है। भारत के लोगों ने उन्हें 2019 में माफ नहीं किया। 2024 में सजा मिलेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दावा किया ‎कि मुझे ओबीसी समुदाय से फोन आ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या एक राष्ट्रीय पार्टी का नेता एक उपनाम के कारण पिछड़े समुदाय को अपमानित कर सकता है। आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की योजना राहुल गांधी की टिप्पणी के इर्द-गिर्द प्रचार करने और ओबीसी के बीच एक समर्थक आधार बनाने की है। यह योजना बिहार और उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय पार्टियों के प्रयास को बेअसर करने के लिए भी हो सकती है, जो ओबीसी को दिए जाने वाले आरक्षण के प्रतिशत का मूल्यांकन करने के लिए जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button