ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राज्य

प्रापर्टी कब्जाने के लिए जान की दुश्मन बन बैठी बहू, किया सास पर हमला

महेशनगर के पारसनगर में बलिदानी सैनिक की 72 वर्षीय पत्नी से प्रापर्टी कब्जाने के लिए अपनी ही बहू जान की दुश्मन बन बैठी है। मायके वालों के साथ मिलकर बुजुर्ग को कमरे में बंद करके तरह तरह से प्रताड़ित कर रही है। किसी तरह बचकर दूसरों की मदद से एसपी अंबाला जश्नदीप सिंह रंधावा के समक्ष पहुंची बलिदानी सैनिक की विधवा मां ने अपने बहू की प्रताड़ना की दास्तां सुनाई।

महिला के पिता समेत अन्य लोगो पर भी केस दर्ज

अब इस मामले में महेशनगर थाना पुलिस ने आरोपित बहू और उसके मायके में पिता सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत सौंपने पर जान से खत्म करने की धमकी मिलनी शुरू हो गई। छावनी के महेशनगर थाना क्षेत्र में बोह के निकट पारस नगर निवासी राज कुमारी चोपड़ा ने बताया कि उसके पति फौज में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।

मना करने पर की डंडों से पिटाई

उसके बेटे राजीव कुमार की वर्ष 2012 में ममता के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि उसकी बहू अपने पिता और 3 भाइयों के उकसावे में आकर उसका मकान हड़पना चाहती है। उसे मारने की नीयत से कई बार हमला कर चुकी है। पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च को भी बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसके ऊपर मकान नाम कराने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो डंडों से पिटाई की।

 

Related Articles

Back to top button