ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सोनू निगम के पिता के घर हुई लाखों की चोरी, ड्राइवर को किया गिरफ्तार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के परिवार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सिंगर के पिता अगम कुमार निगम के साथ चोरी की बड़ी घटना हुई है। बताया जा रहा है कि उनके घर से 72 लाख रुपये की चोरी हुई है। इस मामले में उनके पूर्व ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

सिंगर की बहन निकिता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ये मामला सामने आया। पुलिस इस केस की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया है कि सोनू निगम के पिता के जिनकी उम्र 76 साल है। उनकी तरह से पूर्व ड्राइवर पर घर से 72 लाख रुपये चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है।

सोनू निगम की छोटी बहन निकिता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, अगम कुमार निगम के पास करीब 8 महीने से रेहान नाम का एक ड्राइवर था, लेकिन उसका काम ठीक नहीं थी। इस कारण उसे हाल ही में काम से हटा दिया गया था।

पहले गायब हुए 40 लाख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगम कुमार निगम रविवार को वर्सोवा इलाके में निकिता के घर लंच पर गए थे। उसी दिन शाम को उन्होंने अपनी बेटी को फोन पर बताया कि लकड़ी की अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपये गायब हैं। सिंगर के पिता अगम कुमार निगम मुंबई के अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा में रहते हैं और कथित चोरी 19 मार्च से 20 मार्च के बीच हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

अगले दिन अगम कुमार निगम को अपने लॉक से 32 लाख रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने और निकिता ने उनकी सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पूर्व ड्राइवर रेहान दोनों दिन बैग लेकर फ्लैट की ओर जाते दिख रहा है। निकिता की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 454 और 457 के तहत चोरी और घर में घुसने का केस दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button