ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

भोपाल। 30 मार्च तक लाडली बहना सम्मेलन होंगे।

भोपाल। राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण के उददेश्य से परिणाममूलक कार्य किये जा रहे हैं। इसी के तहत 22 से 30 मार्च तक एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर तिथि निर्धारित कर अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में प्रमुख गतिविधियों, कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन स्थलों पर लाड़ली बहना योजना के आवेदन भरवाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा हो, उन स्थानों पर दोनों आयोजन एक ही समुचित स्थल पर आयोजित किया जाए। इन सम्मेलनों के प्रबंधन के लिए यथास्थिति ग्राम सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी सहायिका आदि में से किसी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा और इन कार्याक्रमों में महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग दीपाली रस्तोगी ने कलेक्टर, सीईओ जिला पचायत एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देश जारी किये गये है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिलाएं आवेदन करने एवं आवेदन कर चुकी हो। कार्यक्रम की जानकारी का फ्लैक्स,होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। कार्यक्रम का कन्या पूजन कर किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रावधानों के बारे विस्तार से महिलाओं को बताया जाएगा एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र के विषय में भी चर्चा की जाएगी। फॉर्म के प्रत्येक बिंदु एवं आवश्यक जानकारी के बारे में सरल भाषा में बताया जाएगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के थीम सॉग को भी बजाकर सुनाया जाएगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में जागरूकता को बढ़ाने के लिए पहल की जा सकेगी। जिला स्तर पर इस संबंध में अन्य अभिनव पहल, नवाचार भी किए जा सकते हैं। -0- क्रमांक/738/188 विजय/राजेश बैन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button