ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

20 साल से एक ही कमरे में रह रहे थे भाई बहन

अंबाला । हरियाणा राज्य के अंबाला जिले के बोह में सगे भाई बहन 20 साल से एक ही कमरे में रह रहे थे। वह घर से बाहर नहीं निकलते थे। मल मूत्र भी उसी कमरे में करते थे।दोनों का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। भाई अनिल शर्मा खाना कहीं से भी उठाकर ले आता था। इस परिवार में एक के बाद एक तीन सदस्यों की मौत हो गई। जिसके कारण यह भाई-बहन अपना मानसिक संतुलन खो चुके थे। इनका नाम इंदु शर्मा और भाई का नाम अनिल कुमार शर्मा है।
इसकी सूचना मिलने पर एक सेवाभावी संस्था ने इन्हें उस कमरे से बाहर निकाला। दोनों को लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया। संस्था के फाउंडर गुरप्रीत सिंह के अनुसार पटियाला निवासी पम्मा ने भाई बहन का वीडियो बनाकर संस्था को भेजा था। उसके बाद संस्था ने रेस्क्यू करके उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Back to top button