ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राज्य

शेखपुरा में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की हुई मौत

शेखपुरा जिले के शेखपुरा-बरबीघा रोड में शनिवार की आधी रात एक ऑटो को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान गवय गांव निवासी 35 वर्षीय संटू राम के रूप में की गई ।

ग्रामीणों से मिली सूचना में बताया गया कि संटू राम गांव में ऑटो चलाने का काम करता था। इसी बीच शनिवार रात्रि में ग्रामीण प्रमोद राम के बेटी की तबीयत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे संटू राम के ऑटो से लेकर बरबीघा ले गए।

वहां से लौटने के क्रम में औधे गांव के मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। भीषण हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि चालक की मौके पर ही मौक हो गई, जबकि अन्य तीन लोगों की हालत अभी ठीक है। पुलिस के द्वारा लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

 

Related Articles

Back to top button