ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं मिली थी फ्री एंट्री

एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने दुनिया भर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। 12 मार्च को 95 वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार जीता था, जिसके बाद से देश का नाम दुनिया भर में रोशन हो गया। ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता उस गाने के कलाकार और फिल्म के निर्देशक को ऑस्कर में शामिल होने के लिए मुफ्त टिकट नहीं दिया गया था।

ऑस्कर के मुख्य कार्यक्रम में ‘नाटू नाटू’ के गीतकार चंद्र बोस, संगीतकार कीरावनी, एसएस राजामौली और उनका परिवार, राम चरण, जूनियर एनटीआर और अभिनेताओं की पत्नियां शामिल थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर और रामचरण को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुफ्त टिकट नहीं दिया गया था। ऑस्कर में सिर्फ चंद्र बोस और एमएम कीरावनी और उनकी पत्नियों को ही फ्री एंट्री दी गई थी।

ऑस्कर में एंट्री के लिए एसएस राजामौली को अपनी टीम के सदस्यों के लिए खुद टिकट खरीदना पड़ा था। ऑस्कर सेरेमनी में राजामौली ने टीम के लिए सीट रिजर्व करने के लिए खुद खर्चा उठाया था। ऑस्कर अवॉर्ड को देखने के लिए राजामौली को प्रति व्यक्ति 25 हजार डॉलर यानी लगभग 20 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा था।

अकादमी अवॉर्ड्स के अनुसार, जिन्हें पुरस्कार दिया जाता है, उन्हें और उनके परिवार को कार्यक्रम का मुफ्त टिकट मिलता है और उनके लिए एंट्री फ्री होती है। अवॉर्ड में एसएस राजामौली और उनकी टीम को अंतिम पंक्ति की सीट देने के लिए अकादमी की आलोचना भी की गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस में नाराजगी भी जाहिर की थी।

 

Related Articles

Back to top button