ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

टाटा और बिसलेरी के बीच खरीदारी के लिए बातचीत बंद

टाटा समूह की एफएमसीजी शाखा टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) और पैकेज्ड पानी के कारोबारी बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) के बीच अधिग्रहण की बातचीत बंद हो गई है।

टीसीपीएल ने कहा कि उसने बिसलेरी के अधिग्रहण पर कोई समझौता नहीं किया है। गौरतलब है कि काफी लंबे समय से बिसलेरी इंटरनेशनल बिकने की तैयारी में थी और अपने लिए एक खरीदार की तलाश कर रही थी। संभावित खरीदारों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का नाम सामने आ रहा था और यह विभिन्न पक्षों के साथ चर्चा में शामिल रहा।

टीसीपीएल ने कहा, “कंपनी जानकारी देना चाहती है कि उसने संभावित लेनदेन के संबंध में बिसलेरी के साथ बातचीत बंद कर दी है और यह पुष्टि करती है कि कंपनी ने इस मामले पर कोई निश्चित समझौता नहीं किया है।

बिसलेरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा था कि वह अपने पैकेज्ड पानी के कारोबार बिसलेरी इंटरनेशनल के लिए एक खरीदार की तलाश कर रहे हैं और टीसीपीएल सहित कई खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

टीसीपीएल के पास पहले से है प्रोडक्ट

जानकारी के लिए बता दें कि टीसीपीएल पहले से ही अपने ब्रांड हिमालयन के साथ बोतलबंद पानी के सेगमेंट में मौजूद है। इसके अलावा यह टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूको के साथ हाइड्रेशन सेगमेंट में भी मौजूद है। ऐसे में यह समझौता टीसीपीएल को तेजी से बढ़ते बोतलबंद पानी के मार्केटिंग उद्योग में टॉप पर पहुंचा देता।

दावा किया जा रहा था है कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड अनुमानित 6,000-7,000 करोड़ रुपये में बिसलेरी को खरीदने वाली है और बातचीत अभी शुरुआती चरण में है।

बिसलेरी को बेचने के पीछे रमेश चौहान की बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इसके अलावा, उनकी बेटी जयंती (Jayanti) को इस कारोबार को संभालने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बाद इसे बेचने का निर्णय लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button