ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राज्य

NH-80 पर पुलिस वाहन से कुचलकर युवक की हुई दर्दनाक मौत

शुक्रवार सुबह लखीसराय जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंगेर-लखीसराय राष्ट्रीय राजमार्ग NH-80 पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानूचक गांव के पास पुलिस वाहन से कुचलकर एक स्थानीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद चालक पुलिस वाहन लेकर भाग निकला। मृतक की पहचान मानूचक निवासी रतिचन पासवान के 26 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस वाहन से कुचलकर युवक की हुई मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह विकास कुमार अपने घर से सड़क पार कर शौच करने बहियार की तरफ जा रहा था। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे पुलिस वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने ये हादसा देख हल्ला मचाया जिससे घटनास्थल पर भीड़ लग गई। उधर, जब तक लोग चालक को पकड़ते वो पुलिस वाहन लेकर भाग निकला।

दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच 80 को जाम कर दिया। इसके आधे घंटे के बाद सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया एवं पीड़ित आश्रित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। जाम हटवाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक पुलिस वैन थी जो दूसरे जिले की थी।

Related Articles

Back to top button