ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

भूमि की रजिस्ट्री के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

बूंदी | एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर विभाग की बूंदी यूनिट ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की बूंदी इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत गई कि भूमि को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने की एवज में रामकुमार गुर्जर पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर, अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा तहसील तालेड़ा और गोबरीलाल ढोली ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का गोपालपुरा तहसील तालेड़ा, जिला बूंदी 50 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहे हैं।

जिस पर एसीबी बूंदी इकाई के उप अधीक्षक पुलिस ज्ञानचंद के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर गुरुवार को पुलिस निरीक्षक हरीश भारती द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्रवाई करते हुए गोबरीलाल ढोली को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामकुमार गुर्जर पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम फूस पोस्ट धोर, तहसील बसेड़ी, जिला धोलपुर हाल निवासी प्लॉट नं 0 जे 14, कुन्हाड़ी कोटा शहर हाल पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा, तहसील तालेड़ा को भी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।आरोपी पटवारी रामकुमार गुर्जर ने शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button