ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

सुजानगढ़। राजस्थान के सुजानगढ़ में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, दूल्हा-दुल्हन सहित नौ लोग घायल।

सुजानगढ़। शादी करके वापस लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में सुजानगढ़ क्षेत्र के चार लोगों सहित 5 जनों की मौके पर ही मृत्यु होने का समाचार है। हादसे में अलग-अलग वाहनों में सवार दूल्हे-दुल्हन सहित नौ जने घायल हो गए। मृतको में सुजानगढ़ के गांव टांडा के तीन व एक मलसीसर का है। पांचवी मृतका दूसरी कार में सवार थी जानकारी अनुसार सुजानगढ़ के टाडा गांव से जांगिड़ परिवार के लोग 27 वर्षीय राकेश की शादी के लिए गांव से रविवार को रवाना होकर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र के एक गांव में पहुंचकर 25 वर्षीय नेहा नामक युवती से शादी करके वास लौट रहे थे कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 48.700 पोल नम्बर के पास गाड़ी के पीछे से आ रही अन्य कार ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टांडा से गई कार में सवार टांडा निवासी बाबूलाल पुत्र मोहनलाल जांगिड़ (40), नेमीचन्द पुत्र जेसाराम (43), कैलाश पुत्र बाबूराम (38), मलसीसर निवासी भांजा राकेश पुत्र हुलासचन्द (38) की मृत्यु हो गई। दूसरी गाड़ी में सवार दिल्ली निवासी मिथलेस गुप्ता पत्नी प्रहलाद गुप्ता की भी मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही नरीपुर पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। घायलों को भर्ती करा इलाज शुरू कराया। टांडा व मलसीसर गांवो से भी परिजन रवाना होकर मंगलवार रात 8 बजे घटना स्थल व अस्पताल पहुंचे। नरीपुर पुलिस के अनुसार घायलों में दूल्हा राकेश पुत्र मोहनराम, दुल्हन नेहा सहित नौ जने घायल हो गए। गमनीन हुआ गांव सुजानगढ़ से पड़िहारा वाया बडावर मार्ग पर स्थित टांडा गांव में राजपूत, जांगिड़, स्वामी, मेघवाल, नायक, ढ़ोली समाज के 85-90 घर है। जहां पर इसकी सूचना मिलने के बाद पूरा गांव शोक में डूबा है। चुनीलाल मेघवाल के अनुसार अभी तक दूल्हे के घर वालो को सूचना नहीं दी है लेकिन पूरे गांव में दोपहर व शाम को चूल्हे नहीं जले। ग्रामीण दानसिंह, किसनदास स्वामी, शेरसिंह के अनुसार जांगिड़ परिवार के मृतको की सूचना से पूरा गांव स्तब्ध व गमगीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button