ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

3 लाख की आबादी रहेंगी प्रभावित, देर रात फाल्ट हुए ठीक

कानपुर: आज केस्को चार फीडर में रखेगा शटडाउनकानपुर में बिजली की कम होती मांग के बावजूद फाल्ट कम होने का नाम नहीं लें रहे है। शनिवार को चार फीडर में शटडाउन लिया जायेगा। इन फीडर में दिन में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। जिससे लगभग तीन लाख की आबादी प्रभावित रहेंगी।केस्को की टीम शुक्रवार को मरम्मत कार्य में देर रात एक सक्रिय नज़र आई। शहर में अलग अलग सब स्टेशनों हुए फाल्ट से लगभग चार लाख की आबादी परेशान होने को मजबूर रही।आज यहां नहीं रहेगी लाइटशनिवार को जीआईसी सबस्टेशन से बम पुलिस फीडर, सीसामऊ और लकड़मंडी फीडर में शटडाउन रहेगा। यहां मरम्मत कार्य के लिए सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े बारह बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण सीसामऊ, तकिया पार्क, खानबाड़ा, फूलमती तिराहा और नाला रोड के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। उधर, आरपीएच-2 फीडर से डबल सप्लाई वर्क के लिए सुबह दस से बारह बजे तक ब्रेकडाउन लिया जाएगा। इस कारण तिलकनगर, ग्रीनपार्क और परमट के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।कल यहां लिया गया शटडाउनशुक्रवार को बिजलीघर खंड आरपीएच न्यू के ग्रीनपार्क फीडर की आपूर्ति स्काडा टीम के कार्य करने की वजह से सुबह 09:10 से दोपहर 12:15 बजे तक शटडाउन पर रही।इसी खंड के RPH न्यू फीडर की आपूर्ति सब स्टेशन यार्ड में मरम्मत का कार्य के लिए सुबह 11:15 से दोपहर 12:15 बजे तक बंद रही। इसी खंड के तिकोनिया पार्क फीडर की स्काडा टीम के मरम्मत कार्य के लिए दोपहर 02 :15 से 03 :45 बजे तक शटडाउन लिया गया।देर रात तक चला मरम्मत कार्यशुक्रवार को ही हंसपुरम खंड के वाॅटर पार्क और टेलीफोन फीडर की आपूर्ति एचटी लाइन बदलने के कार्य के लिए दोहपर 12:05 बजे से शटडाउन पर चली गई। वहां देर रात तक कार्य जारी था। रतनपुर खंड के शास्त्री नगर उपकेंद्र से विजय नगर फीडर की आपूर्ति एलटी लाइन टूटने सुबह 11:30 से दोपहर 02:00 बजे तक शटडाउन पर रही।

Related Articles

Back to top button