ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

रात 3 बार भारतीय सीमा लांघा पाकिस्तान ड्रोन, BSF जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ा

अमृतसर: दिवाली की रात भी पाकिस्तान तस्करों ने अपने नापाक मनसूबों को अंजाम देने का प्रयास किया। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के सतर्क जवानों ने तुरंत एक्शन लेकर उनके प्रयास को असफल कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात तीन बार पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन ने भारतीय सीमा को लांघा और BSF के जवानों ने फायरिंग कर उसे पीछे खदेड़ दिया।यह घटना अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आती BOP चंडीगढ़ की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी तस्करों ने रात 10 बजे से 12 बजे के बीच तीन बार ड्रोन को भारतीय सीमा में भेजने का प्रयास किया। लेकिन BSF के जवानों ने ड्रोन की आवाज को सुन लिया। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। रोशनी बम भी दागे गए। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गया।बीते सप्ताह BSF की तरफ से गिराया गया ड्रोन।इलाके में चलाया गया सर्च ऑपरेशनघटना के बाद BSF के जवानों ने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी। BSF ने पुलिस के सहयोग के साथ BOP चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक सर्च में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।एक सप्ताह में तीन बार गिराया था ड्रोनBSF ने बीते सप्ताह मात्र चार दिनों में तीन पाकिस्तानी ड्रोन गिरा दिए थे। पहला ड्रोन अमृतसर के अजनाला से पकड़ा गया था। वहीं बीते 16 अक्टूबर को रविवार रात ड्रोन की मूवमेंट गांव रानिया में देखने को मिली। 17 राउंड फायरिंग के बाद ड्रोन गिरा दिया गया। अगले ही दिन 17 अक्टूबर को भी सोमवार रात 8:30 बजे BSF को तीसरी सफलता हासिल हुई थी।

Related Articles

Back to top button