ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

छतरपुर में महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर भागी महिला कैदी

छतरपुर ।  छतरपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराई गई महिला कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल के बाथरूम से भाग निकली। महिला सिविल लाइन पुलिस पर पिछले दिनों हुए हमले के आरोप में जेल में बंद थी। महिला कैदी के भागने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंच गए। साथ महिला कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के मुताबिक पिछले दिनों सिविल लाइन थाना पुलिस पर हमला हुआ था। हमले में एक महिला को भी आरोपित बनाया गया था। महिला कैदी रितु जाटव को स्वास्थ्य समस्या होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में वह ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी को चकमा देकर महिला कैदी रितु जाटव प्रसूति वार्ड के बाथरूम से निकलकर भाग निकली। महिला कैदी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आ रही है। घटना की सूचना तुरंत जेल व पुलिस के अफसरों को दी गई। इसके बाद अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस महिला कैदी की तलाश कर रही है। साथ ही उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button