ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश बाहरी लड़कों और शहडोल कॉलेज स्टूडेंट के बीच खूनी संघर्ष, 9 छात्र-छात्राएं घायल।

भोपाल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में स्थित बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में कॉलेज के स्टूडेंट्स और बाहरी लड़कों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से 150 से ज्यादा लड़के लड़कियां इस लड़ाई में शामिल हुए। 9 छात्र-छात्राएं आईसीयू में भर्ती है। बाकी सब प्राइवेट इलाज करा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज पर हमले का कारण झगड़े का सही कारण पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पता चलेगा परंतु अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सबसे पहले कॉलेज स्टूडेंट्स ने रविवार रात करीब 8:30 बजे कॉलेज कैंपस में चार पहिया गाड़ी से आए 4 युवकों पर हमला किया। वह तो किसी तरह बचकर भाग गए परंतु उनके साथ 12 वर्ष का बच्चा था, वह कॉलेज कैंपस में ही रह गया। कॉलेज स्टूडेंट्स ने ना तो बच्चे के पेरेंट्स को इसके बारे में बताया और ना ही पुलिस को इनफॉर्म किया। मेडिकल कॉलेज में रात 1:30 बजे तक हंगामा होता रहा थोड़ी देर बाद 100 से ज्यादा लोग डंडे, तलवार, चेन हॉकी सहित अन्य हथियार लेकर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्रों की मारपीट शुरू कर दी। इसमें दो छात्राएं सहित नौ स्टूडेंट घायल हो गए। घायल छात्रों में से एक आईसीयू में एडमिट है। मेडिकल कॉलेज के डीन मिलिंद शिरालकर ने बताया कि विवाद के दौरान युवकों ने मेडिकल छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश की। उन्होंने ही पुलिस को प्राथमिक सूचना दी थी। रात करीब 1.30 बजे तक कॉलेज में हंगामा होता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button