ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अभिनेत्री नगमा को लगा लाखों का चुना, पैन कार्ड अपडेट कराना पड़ा महंगा 

मुंबई। अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल नगमा के बैंक खाते से एक लाख रुपए गायब हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 419 66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगमा के मोबाइल पर 28 फरवरी को एक मैसेज आया, अपना पैन कार्ड अपडेट करा लो नहीं तो नेट बैंकिंग हो जाएगी ब्लॉक इसके बाद नगमा ने मैसेज के साथ आए लिंक पर क्लिक किया। लिंक पर क्लिक करते ही ओटीपी मांगा गया। जैसे ही नगमा ने ओटीपी डाला, उनके बैंक खाते से 99,998 रुपये निकल गए। यह मामला नगमा ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया हैं. पिछले दो हफ्तों में इस तरह के कई अपराध हुए हैं। मुंबई साइबर सेल में 70 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने फर्जी कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए गए 300 से अधिक सिम कार्डों का पता लगाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के फर्जी कॉल करने के लिए 5000 से ज्यादा सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक संगठित अपराध है। इस तरह के मैसेज लाखों लोगों को भेजे जा चुके हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गिरोह कहां से संचालित हो रहा है और इसमें कितने लोग हैं।

Related Articles

Back to top button