ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

निकाह के लिए इस अभिनेत्री ने कबूला था इस्लाम

आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में कम समय में बहुत नाम कमाया था, लेकिन कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर और अपने मासूमियत भरे चेहरे से आयशा हर फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लेती थीं। अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली। आयशा ने फरहान आजमी के साथ शादी की है। आज उनकी शादी की सालगिरह है। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी प्रेम कहानी के बारे में…

आयशा ने बॉलीवुड में ‘टार्जन द वंडर कार’ फिल्म से डेब्यू किया था। सलमान खान के साथ उन्होंने ‘वांटेड’ में काम किया। इस फिल्म के बाद से वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। इसके बाद उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी पर अपना दिल हार बैठीं।

फरहान आजमी और आयशा टाकिया ने लंबे समय तक अपने प्यार को दुनिया से छुपाए रखा। आखिरकार दोनों ने साल 2005 में अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया। दुनिया के सामने उन्होंने अपने प्यार को कबूला। इसके बाद वह कई बार एक साथ घूमते और छुट्टियां मनाते हुए देखे गए।

आयशा और फरहान ने चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2009 में शादी कर ली। शादी के समय अभिनेत्री की उम्र 23 साल थी। आयशा हिंदू थीं और फरहान मुस्लिम। ऐसे में शादी के बाद आयशा ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था। अपने चमकते करियर को बीच में ही छोड़ अभिनेत्री ने अपनी गृहस्थी संभाल ली थी।

फरहान से शादी के बाद से वह बहुत खुश हैं। एक बार उन्होंने खुलासा किया था कि फरहान बहुत अच्छे हैं और उन्हें समझते हैं। आज उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं। कपल का एक बेटा भी है। वह दोनों हैप्पी कपल गोल भी देते हैं। भले ही अभिनेत्री मायानगरी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अक्सर वह अपने परिवार की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करती हैं।

 

Related Articles

Back to top button