ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

नन्हे आर्टिस्ट अर्जुन ने बनाकर दिखाए सरकारी योजनाओं पर आधारित स्केच, सीएम ऑटोग्राफ देकर बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बांसवाड़ा के नन्हे स्केच आर्टिस्ट अर्जुन ने उनके पोट्र्रेट के साथ ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ और 500 रुपये में गैस सिलेंडर पर आधारित स्केच भेंट किए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा के नन्हे स्केच आर्टिस्ट अर्जुन शुक्ला को मुख्यमंत्री निवास पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया। गहलोत ने कक्षा पांच में अध्ययनरत 11 वर्षीय अर्जुन की एक पेंटिंग पर ऑटोग्राफ देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही, स्केच बोर्ड और संबंधित आवश्यक सामग्री देकर हौसला बढ़ाया।

गहलोत को अर्जुन ने उनके पोट्र्रेट के साथ ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ और 500 रुपये में गैस सिलेंडर पर आधारित स्केच भेंट किए। साथ ही, उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर एक पुस्तक की कुछ पंक्तियां पढ़कर भी सुनाईं। अर्जुन ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान उन्होंने स्केच करना सीखा है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना आईएएस बनना है।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन बामणिया, अर्जुन के पिता हार्दिक शुक्ला, माता निधि शुक्ला एवं मनीष देव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button