ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। पुलिस गस्त के दौरान बारदात की नियत से घूम रहे 03 आरोपियों को थाना चिनोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुरैना। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संजय कोच्छा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 11.03.23 की रात्रि संपूर्ण मुरैना जिले में इनामी फरारी आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष कॉम्बिंग गश्त रवाना किया गया था । उक्त कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चिन्नोनी पुलिस को बडी सफलता प्राप्त हुई है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चिन्नोनी के सहायक उप निरीक्षक धीरज सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम होरावरा के बीहट में कुछ लोग बारदात करने की नियत से अवैध हथियारों के साथ जाते हुये देखे गये है। उक्त सूचना से सउनि धीरज सिंहं द्वारा थाना प्रभारी चित्रोनी उनि अविनाश सिंह राठौड़ को अवगत करवाया गया । मुखबिर सूचना की तस्तीक हेतु थाना प्रभारी चिन्नोनी द्वारा थाना चिन्नोनी के समस्त बल के साथ ग्राम होराबरा के बीहड में सर्चिंग अभियान चला कर बारदात की नियत के रात्रि में घूम रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अवैध हथियार जप्त किया गये है। जस किये गये अवैध हथियारों में एक डबल बेरल टोपीदार बन्दूक, एक सिंगल बेरल टोपीदार बन्दूक व एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर का मय जिन्दा राउण्ड व टोपीदार बन्दूक का बारूद शामिल है। गिरफ्तार किये गये आरोपीगणों के विरूद्ध थाना चिन्नोनी में अप.क्र. 36/23 धारा 25/27 आयुद्ध अधि., अप.क्र. 37/23 धारा 25/27 आयुद्ध अधि., अप.क्र. 38/23 धारा 25/27 आयुद्ध अधि. का पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना चित्रोनी थाना प्रभारी उनि अविनाश सिंह राठौड, उनि आरक्षक एन. शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक धीरज सिंह, प्रधान आरक्षक गोधन शर्मा, राजेश कुमार, आरक्षक अजीत जाट, गौरव जाट, सतेन्द्र गुर्जर, अर्जुन गुर्जर, मनोज गुर्जर, विक्रम राठौर, कोक सिंह रावत की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button