ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र के बुलढाणा में टायर फटने से दुर्घटना हादसे में छह लोगों की मौत ।

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में रविवार की सुबह हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बुलढाणा के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार का टायर फट गया, जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे हुआ. कार औरंगाबाद से शेगांव की ओर जा रही थी, तभी टायर ब्लास्ट कर गया. टायर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए. वह भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक कार हादसे का शिकार हो गई है. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कार में लिखे नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के पास सूचना भेज दी गई है. परिजन शवों को लेने आ रहे हैं. पुलिस ने बताया कि पहली नजर में हादसे की वजह टायर फटना लग रहा है. लेकिन, पुलिस की एक टीम अपनी ओर से हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. उसके बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से बात कर पुलिस ने हादसे के कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button