ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
दिल्ली NCR

अहीर रेजिमेंट के कार्यकर्ता पर गोली चलाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। गुरुग्राम बीते सप्ताह एसपीआर रोड पर मोनू यादव के ऊपर गोली चलाने के मामले में अपराध शाखा मानेसर टीम ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान नवीन, मनोज उर्फ कटप्पा, सुनील, कृष्ण, कमल, नवीन व सुखबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी नवीन, मनोज व सुनील को बीते सोमवार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ही

अन्यों की गिरफ्तारी हो सकी।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में मोनू और आरोपी नवीन के दोस्त के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात वह मोनू से रंजिश रखते थे। इसी रंजिश पर मोनू पर जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी जीप कंपास, एक पिस्टल, दो कारतूस, एक मैगजीन के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे बरामद किए हैं।

पीड़ित मोनू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 21 फरवरी को नवीन और मनोज उर्फ कटप्पा से टोल के पास चल रहे धरना प्रदर्शन में गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उनका पीछा किया और उन पर जानलेवा हमला किया।

 

Related Articles

Back to top button