ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

कंगना रनोट की जेल में इन सेलिब्रिटीज का कैद होना हुआ पक्का

 कंगना रनोट के शो लॉक अप के सीजन 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस सीजन 16 के बाद फैंस ये देखने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में क्या कुछ खास होने वाला है।पहले सफल सीजन के बाद अब मेकर्स ने भी अपनी कमर कस ली है और वह दूसरे सीजन के लिए एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को अपने शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। अब तक कंगना रनोट के इस विवादित शो के लिए कई एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं। जिनमें से छह सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट का शो में आना लगभग तय हो चुका है।कंगना रनोट का शो लॉक अप अन्य विवादित शो से कितना अलग है, ये तो हम ओटीटी पर पहले सीजन में बखूबी देख चुके हैं। अब दूसरा सीजन दर्शकों के लिए और भी धमाकेदार हो, इसमें मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

एक से बढ़कर एक फेमस और विवादित सितारों को एकता कपूर अपने रियलिटी शो के लिए अप्रोच कर रही हैं।अब बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छह कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम शेयर किये हैं। ‘ लॉक अप 2 ‘ शो के लिए जिन छह सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म हुए हैं, उनमें ये हैं मोहब्बतें फेम अली गोनी, पारस छाबड़ा, राखी सावंत, एमीवे बंटाई, दिव्या अग्रवाल और उमर रियाज का नाम शामिल है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अब तक इस पर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।कंगना रनोट के ‘लॉक अप’ का सेट बनना शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये किस चैनल पर ऑन एयर होगा, इसके लिए मेकर्स और चैनल के बीच बातचीत भी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये शो मार्च एंड में ऑन एयर हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button