ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। सरोजनी स्कूल में मना महिला दिवस ।

मुरैना । म.प्र. राज्य आनंद संस्थान से सम्बद्ध मयूरवन आनंद क्लब मुरैना ने विश्व महिला दिवस के संदर्भ में एक विचार गोष्ठी एवं महिला सम्मान समारोह नगर के सरोजनी स्कूल में आयोजित किया । विचार गोष्ठी में परिवार की धुरी , सामाजिकता एवं रिश्तों के निर्वहन , संस्कृति के अनुरक्षण , एवं समाज में सकारात्मकता के निर्माण में महिलाओं की महती भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ । इस अवसर पर मयूरवन आनंद क्लब संस्थापक एवं कवि मणीन्द्र कौशिक ने मातृशक्ति को समर्पित अपनी स्वरचित कविता ' नारी तू नारायणी ' प्रस्तुत की । कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ महिला जिलाध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षिका कृष्णा सोनी , मातृशक्ति जागरण मंच की जिला एवं नगर अध्यक्ष क्रमश: रजनी गुप्ता एवं शिवानी शर्मा , भा ज पा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना डंडौतिया , महामंत्री मीना भदौरिया , उपाध्यक्ष बिट्टी खटीक का सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन मयूरवन आनंद क्लब अध्यक्षा एवं प्राचार्य डॉ. क्षमा कौशिक ने किया । इस अवसर पर रागिनी परमार., पूजा सिकरवार, राधा तोमर ,उपासना दुबे , सीमा शर्मा , अनीता शर्मा , रेणु अवस्थी आदि महिला शिक्षकों के साथ मयूरवन आनंद क्लब पदाधिकारी सुजाता तोमर , सरिता उपाध्याय , नीतू भारद्वाज , आभा मिश्रा आदि उपस्थित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button