ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

सबके चहेते हैरी पॉटर के ‘Hagrid’का हुआ निधन

हॉलीवुड फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ में हैग्रिड की अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अस्पताल इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। ‘हैरी पॉटर’ के अलावा वह आईटीवी के जासूसी ड्रामा ‘क्रैकर’ और जेम्स बॉन्ड की फिल्मों ‘गोल्डनआई’ और ‘द वर्ल्ड इज नॉट इनफ’ में भी दिखाई दिए थे।

एक बयान में, उनकी एजेंट बेलिंडा राइट ने पुष्टि की कि अभिनेता की मृत्यु स्कॉटलैंड में फल्किर्क के पास अस्पताल में हुई। उन्होंने कोलट्रन को एक “अद्वितीय प्रतिभा” का धनी बताया। हैग्रिड के रूप में उनकी भूमिका को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह “दुनिया भर में बच्चों और वयस्कों के बीच सम्मान से याद किए जाएंगे।”

हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने भी ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राउलिंग ने कोलट्रन को “अविश्वसनीय प्रतिभा” बताया। राउलिंग ने लिखा, “मैं रॉबी की तरह फिर कभी किसी को इस तरह से नहीं जान पाऊंगी। वह एक अविश्वसनीय प्रतिभा थे। वह अपनी तरह के इकलौते थे, और मैं उन्हें जानने, उनके साथ काम करने और उनके साथ हंस पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं। मैं उनके सभी बच्चों और उनके परिवार के लिए अपना प्यार और गहरी संवेदना भेजती हूं।”

Related Articles

Back to top button