ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 379 मामले 

नई दिल्ली । भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 379 नए मामले आने के बाद अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,89,072 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,177 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना संक्रमण से अभी तक 5,30,776 लोगों की जान जा चुकी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,55,119 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लग चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख,23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

Related Articles

Back to top button