ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 304 सैंपलों की जांच में पांच मरीज मिले 

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले फिर मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 304 सैंपलों की जांच में पांच मरीज मिले हैं। इसमें तीन इंदौर और एक-एक भोपाल व उज्जैन के हैं।

वहीं इनदिनों अस्पतालों की ओपीडी में कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन न डाक्टर जांच की सलाह दे रहे हैं और न मरीज खुद कराने को तैयार है। डाक्टरों के मुताबिक कोरोना के अभी जो मरीज मिले रहे हैं उन्हें हल्का बुखार के साथ, सर्दी-खांसी, पेट दर्द और दस्त हो रहा है। खांसी एक सप्ताह से ज्यादा समय तक चल रही है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी-फरवरी में लगभग एक माह मरीजों की संख्या शून्य थी, पर 15 दिन से फिर से मरीज मिलने लगे हैं। पूरे प्रदेश में हर दिन तीन सौ से पांच सौ सैंपलों की जांच हो रही है, उनमें एक से आठ तक मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जानकारों की माने तब जांचों की संख्या बढ़े, तब संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ जाएगा। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को तीन, शुक्रवार को दो और गुरुवार को आठ मामले सामने आए थे। प्रदेश में अभी 22 सक्रिय संक्रमित हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं।

Related Articles

Back to top button