ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के दंपति, उनके रिश्तेदार और आठ महीने के बच्चे का अपहरण

नई दिल्ली| भारतीय मूल के दंपति, उनके वयस्क रिश्तेदार और आठ महीने के बच्चे का अमेरिका के कैलिफोर्निया के मेरेड काउंटी से अपहरण कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनके आठ महीने के बच्चे और रिश्तेदार 39 वर्षीय अमनदीप सिंह को ‘एक व्यवसाय से उनकी इच्छा के विरुद्ध’ ले जाया गया।
उन्होंने लापता चार लोगों का पता लगाने में जनता की मदद मांगी है।
इसमें कहा गया है, “उसे (संदिग्ध) मुंडा सिर वाला हल्का-फुल्के शरीर वाला पुरुष बताया गया है। उसे आखिरी बार हुडी पहने देखा गया था। हम संदिग्ध को सशस्त्र और खतरनाक मानते हैं।”
मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने भी अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर संदिग्ध की एक तस्वीर साझा की।

Related Articles

Back to top button