ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

खांसी के सिरप से मौत नोएडा की फर्म का होगा लाइसेंस रद्द

नोएडा, सेंट्रल ड्रग रेगुलेटर ने नोएडा स्थित फार्मास्युटिकल फर्म मैरियन बायोटेक के लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की है। इस फार्मास्युटिकल फर्म की खांसी की दवाई को उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत से जोड़ा गया है। अधिकारियों से राज्य और केंद्र ने शनिवार को कहा कि एक विश्लेषण के बाद पाया गया कि इसके उत्पाद गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करते हैं। नाम न छापने की शर्त पर केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि फर्म नियामक दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही थी। गौतम बौद्ध नगर के ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि राज्य दवा नियंत्रण विभाग सीडीएससीओ ने कंपनी का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि हम कागजी कार्रवाई की समीक्षा कर रहे हैं और प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया है कि मैरियन बायोटेक की निर्माण पद्धति त्रुटिपूर्ण थी, जबकि वे भारतीय बाजार में अपनी दवाओं की आपूर्ति नहीं करते हैं, उन्हें अपने उत्पादों को उन देशों से वापस मंगाना होगा, जहां उनका संचालन हैय राज्य प्रवर्तन एजेंसियों ने पहले ही लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर फार्मास्युटिकल फर्म के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मिलावटी दवाओं के निर्माण और बिक्री के आरोप में इन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button