ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

500 रुपये के नोटों को लेकर RBI ने दी बड़ी जानकारी, जानें क्या करें ग्राहक?

अगर आपके पास में भी 500 रुपये का नोट है तो आरबीआई की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने साल 2016 में नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसके बाद में नोटों की कई तरह की खबरें देखने को मिली है. इसी बीच अब 500 रुपये के नोट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अगर आपने भी अपने घर में 500 रुपये के नोट या फिर उसकी गड्डी जमा करके रख रखी हैं तो जान लें अब क्या होगा…

मार्केट में 2 तरह के हैं नोट

मार्केट में 2 तरह के 500 रुपये के नोट देखने को मिल रहे हैं और दोनों ही नोटों में मामूली सा अंतर है. इन दोनों में से एक तरह के नोटों को नकली बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस बारे में जानकारी दी है. आइए आपको बताते हैं कि कौन से नोट असली हैं-

वीडियो में क्या कहा गया है?

इस वीडियो में कहा जा रहा है कि एक तरह के नोट नकली हैं. इस वीडियो के बारे में पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है, जिसके बाद में इसकी सच्चाई सामने आई है. वीडियो में कहा जा रहा है कि आपको 500 रुपये का कोई भी ऐसा नोट नहीं लेना चाहिए, जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास से होकर जाती हो या फिर गांधी जी की तस्वीर के बहुत पास हो.

दोनों तरह के नोट हैं मान्य

इस वीडियो के फैक्ट चेक के बाद में पता चला है कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. मार्केट में चल रहे दोनों ही तरह के नोट मान्य है. आपके पास कोई भी नोट है तो बिल्कुल भी परेशान न हों. आरबीआई ने कहा है कि दोनों ही तरह के नोट मार्केट में चल रहे हैं.

वायरल मैसेज की सच्चाई का लगाएं पता

अगर आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो बिल्कुल भी परेशान न हो. इस तरह के फर्जी मैसेज को किसी के साथ शेयर न करें. इसके अलावा आप भी किसी भी खबर का फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button