ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

विश्व कप जीतने पर लियोनल मेसी ने मंगाए सोने के 35 आईफोन

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने विश्व कप जीतने की खुशी में टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ को गिफ्ट देने का फैसला किया। अर्जेंटीना की टीम पिछले साल के अंत में फ्रांस को हराकर फुटबॉल विश्व कप जीती थी। मेसी ने सभी सदस्य के लिए 35 सोने के आईफोन मंगाए हैं। इसकी कीमत करीब 1.72 करोड़ रुपये (175,000 पाउंड) बताई जा रही है।

ब्रिटेन के वेबसाइट ‘द सन’ के मुताबिक, 24 कैरेट के आईफोन पर खिलाड़ी का नाम, उनका नंबर और अर्जेंटीना का लोगो लगा रहेगा। मेसी के पेरिस स्थित आवास पर शनिवार (25 फरवरी) को इसे पहुंचाया गया। विश्व कप में शानदार जीत के बाद लियोनल मेसी कुछ खास करना चाहते थे। उन्होंने बिजनेसमैन बेन ल्योंस से संपर्क किया और फिर सोने के आईफोन पर मुहर लगी।

मेसी को कुछ अलग गिफ्ट चाहिए था

रिपोर्ट में आईडिजाइन गोल्ड के सीईओ बेन ने कहा, ”मेसी न केवल सर्वकालिक महान हैं, बल्कि वह आइडिजाइन गोल्ड के सबसे वफादार ग्राहकों में से एक हैं। उन्होंने विश्व कप फाइनल के कुछ महीने बाद हमसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह अद्भुत जीत का जश्न मनाने के लिए सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक विशेष उपहार चाहते हैं, लेकिन उपहार में घड़ी देना नहीं चाहते हैं। इसलिए मैंने सुझाव दिया कि सोने के आईफोन ठीक होंगे। उस पर उनके नाम होंगे। मेसी को यह आइडिया काफी पसंद आया।”

मेसी ने फाइनल में किए थे दो गोल

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा था। निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में आया था। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने दो दागे थे। एंजेल डी मारिया ने एक गोल किया था। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए थे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

अर्जेंटीना की विश्व कप विजेता टीम

एमी मार्टिनेज, फ्रेंको अरमानी, गेरोनिमो रूली, मार्कोस एक्यूना, जुआन फोयथ, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैगेलियाफिको, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, नहुएल मोलिना, गोंजालो मोंटिएल, जर्मन पेजSला, एंजेल डी मारिया, लिएंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, एक्सेक्विएल पलासियोस, गुइडो रोड्रिगेज, लियोनेल मेसी, लोटारो मार्टिनेज, पाउलो डाइबाला, एंजेल कोरेया, जूलियन अल्वारेज, थियागो अल्माडा, एलेजांद्रो गोमेज।

 

Related Articles

Back to top button