ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
विदेश

पाकिस्तान में एक दर्जन आतंकवादी संगठन, उस अमेरिकी मदद नहीं मिलानी चाहिए :  हेली 

वाशिंगटन ।अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं, इसकारण पाकिस्तान को अमेरिका से मदद नहीं मिलनी चाहिए। हेली (51) ने साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले महीने औपचारिक रूप से अपना प्रचार अभियान शुरू किया था। हेली ने ट्वीट किया, पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। उसे किसी तरह की मदद नहीं मिलनी चाहिए।
पिछले कुछ दिन से हेली अमेरिकी विदेश नीति पर बात करती रही हैं और उन्होंने जोर देकर कहा है कि अमेरिका को चीन व रूस के मित्र और सहयोगी देशों को कोई वित्तीय सहायता नहीं देनी चाहिए। इससे पहले, एक लेख में हेली ने कहा था कि वह अमेरिका से नफरत करने वाले चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के लिए वित्तीय मदद बंद कर देंगी।

Related Articles

Back to top button