ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

त्रिपुरा में फिर खिला कमल, सीएम साहा ने पीएम मोदी और शाह को दिया धन्यवाद 

रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिला

अगरतला । त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर रूझान आने शुरु हो चुके हैं, इन रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बोरडोवाली सीट पर आगे चल रहे है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा को पछाड़ दिया है। वहीं राज्य में मिली बढ़त के बाद मुख्यमंत्री मणिक साहा के घर पर खुशियां मनाने की तैयारी चल रही है।
राज्य में मिली बढ़त के बाद त्रिपुरा सीएम साहा ने कहा कि हमने पहले यह भी कहा था कि भाजपा फिर से बहुमत के साथ सरकार का गठन करेगी और अब तक परिणाम दिखा रहे हैं, कि हम सरकार बना रहे हैं। मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। बता दें कि मुख्यमंत्री मणिक साहा के घर पर चुनाव नतीजे सामने आने के बाद मिठाई वितरित हो रही है। पार्टी यहां फिर से जीत का स्वाद लेने को तैयार है।

रुझानों के अनुसार, विपक्षी कांग्रेस-वाम गठबंधन को 17 सीटों पर बढ़त हासिल है। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच टिपरा मोठा अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित 20 में से 12 सीटों पर आगे है, जिससे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस-वाम गठबंधन को परेशानी हो सकती है। रुझान संकेत देते हैं कि टिपरा मोठा राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने में सफल रहा है। राज्य में कुल 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा में कुल 28,14,584 मतदाता हैं। इनमें से 28,14,584 मतदाता हैं जो कि राज्य के 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

Related Articles

Back to top button