ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
व्यापार

ब‍िजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी, इतना बढ़ जाएगा ब‍िल

बिजली कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में बिजली की दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्‍ताव को नियामक आयोग ने स्वीकार भी कर लिया है. अब आयोग को इस पर फैसला लेना है. अप्रैल से आम जनता के बीच सुनवाई होगी. मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक नई दरों के ऐलान की तैयारी है. राज्य की सभी बिजली कंपनियों की तरफ से वर्ष 2023-24 की दाखिल वार्षिक राजस्व आवश्यकता में औसत 18 से 23 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है.

18 से 23 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित

विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह और सदस्य वीके श्रीवास्तव की पीठ ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. प्रस्ताव में घरेलू उपभोक्तओं की बिजली दर में लगभग 18 से 23 प्रतिशत तक वृद्धि प्रस्तावित है. अन्य विद्युत उपभोक्ताओ की दर में औसत 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है. उद्योगों की बिजली दर में भी 16 प्रत‍िशत तक वृद्धि प्रस्तावित की है. सभी बिजली कंपनियों की वार्षिक राजस्व आवश्यकता लगभग 92547 करोड़ है. वितरण हानियां 14.9 प्रतिशत हैं. वर्ष 2023-24 का अंतराल 9140 करोड़ है.

25133 करोड़ का बकाया

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी हालत में बिजली दर में बढ़तोरी प्रस्ताव को लागू नहीं होने दिया जाएगा. इस बार उपभोक्ताओं की जीत होगी. उन्होंने कहा कि उपभेाक्ता परिषद् अपनी याचिका के माध्यम से पहले ही आयोग को अवगत करा चुका है कि प्रदेश की बिजली कंपनियों पर प्रदेश के उपभोक्ताओं का कुल 25133 करोड़ अतिरिक्त चल रहा है. ऐसे में बिजली दर में बढ़ोतरी पर बात करना ही प्रदेश के उपभोक्ताओं के साथ धोखा है.

 

Related Articles

Back to top button