ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कमलनाथ को मिला फ्री हैंड

भोपाल । छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए फ्री हैंड दिया गया है। मध्य प्रदेश के नेताओं ने भी कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात को स्वीकार कर लिया है। कमलनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। चुनाव अभियान, प्रत्याशियों के चयन इत्यादि में कमलनाथ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
केंद्रीय हाईकमान का मानना है, कि कमलनाथ वरिष्ठ केंद्रीय नेता है। उनका राजनीति में 50 साल का अनुभव है। परिस्थितियों को देखते हुए वह निर्णय लेने में पूरी तरह से सक्षम हैं। इस साल कई अन्य राज्यों के भी चुनाव हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय हाईकमान ने मध्य प्रदेश की बागडोर कमलनाथ के हाथ में सौंपने का निर्णय लिया है।
पिछले 5 वर्षों से वह लगातार मध्यप्रदेश में दौरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में  पिछले वर्षों में उन्होंने राजनीतिक सामाजिक एवं संगठन स्तर पर बेहतर जमावट की है। कमलनाथ  मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय बनाये रखने में सक्षम है। ऐसी स्थिति में केंद्रीय हाईकमान मध्यप्रदेश के मामले में न्यूनतम हस्तक्षेप जरूरत पड़ने पर ही करेगा। मध्य प्रदेश 2023 का विधानसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी कमलनाथ की होगी।केंद्रीय हाईकमान को भरोसा है, कमलनाथ हर किस्म से सक्षम हैं। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश का चुनाव हर हालत में कांग्रेस जीतेगी। इसलिए उन्हें पूरे अधिकार दिए गए हैं। पिछले महीने नेतृत्व को लेकर जो अटकलें चल रही थी।वह भी पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर कमलनाथ के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेंगे।

 

Related Articles

Back to top button