ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

पत्नी को डराने पति ने गले में डाला फंदा, संतुलन बिगड़ने से गले की रस्सी फंसी, पति की मौत! 

कानपुर। कानपुर में देर रात पत्नी से हुए विवाद के बाद एक पति ने उसे डराने के लिए कमरा बंद कर गले में अपने फंदा लगाया लेकिन यह करना  पति-पत्नी दोनों को भारी पड़ गया। फंदा डालने के बाद अचानक युवक का संतुलन बिगड़ा और युवक के गले की रस्सी फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। यह देखकर पत्नी ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा और पास के निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कानपुर के पुराना कानपुर निवासी 28 वर्षीय अमित दुबे उर्फ छोटू एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था। पिछले साल ही 10 फरवरी को शुक्लागंज निवासी श्वेता से उसकी शादी हुई थी। रात में अमित दुबे नशे की हालत में अपने अपने घर आया तो उसकी पत्नी श्वेता से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने आत्महत्या करने की बात कह डाली और धमकी देता हुआ अपने कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और फंदा गले में डाल कर डराने लगा। करीब आधे घंटे तक वह कभी फंदा अपनी गली में डालता कभी गले से हटाता रहा।

इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका गला फंदे में फंस गया। पत्नी श्वेता के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले वहां इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक फंदा अमित दुबे के गले में फंस चुका था। अमित को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button