ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

हवाई यात्रा करना और ज्यादा महंगा होगा

लखनऊ|लखनऊ हवाईअड्डे का यूडीएफ पांच गुना तक बढ़ा सकता है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। ऐसा होने पर घरेलू विमान के यात्रियों को 192 की जगह 1025 रुपये तक यह फीस देनी पड़ेगी।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों पर यूजर डवलपमेंट फीस (यूडीएफ) का बोझ पांच गुना तक बढ़ सकता है। इससे अप्रैल से हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। यूडीएफ में वृद्धि को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

मंजूरी के लिए एयरपोर्ट्स इकोनामिक रेगुलेटरी अथॉरिटी को भेजा गया है। वहां से मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। लखनऊ एयरपोर्ट का कॉमर्शियल जिम्मा देख रहे अदाणी ग्रुप के लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. ने तीन चरणों में अमौसी एयरपोर्ट पर यूजर डेवलपमेंट फीस बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।

इसे मंजूरी मिली तो अप्रैल के पहले सप्ताह में घरेलू विमान के यात्रियों को 192 की जगह 1025 रुपये तक यह फीस देनी पड़ेगी। इंटरनेशनल टर्मिनल से यात्रा करने पर यूडीएफ 561 से 2756 रुपये हो जाएगा। प्रस्ताव को लेकर एयरपोर्ट्स इकोनामिक रेगुलेटरी अथारिटी की सभी विमान कंपनियों के साथ सात मार्च को बैठक है। इसमें मंजूरी मिलने के बाद अथारिटी नई दर लागू कर देगी।

 

Related Articles

Back to top button