ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

हिमाचल के ऊना में नंबर प्लेट ढंकी गाड़ी पकड़ी

ऊना । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के ट्रेफिक लाइट चौक पर उस वक्त माहौल गहमागहमी भरा हो गया, जब पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. इस गाड़ी की एक नंबर प्लेट को पूरी तरह से ढका गया था, जबकि दूसरी नंबर प्लेट पर यूपी को एचपी की तरह अंकित किया गया था। पुलिस गाड़ी को पकड़कर नंबर प्लेट चेक की गई तो वो पिछली नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश का नंबर था, जबकि आगे नंबर प्लेट से कागज हटाने पर वो भी नंबर प्लेट उत्तर प्रदेश की ही निकली। ट्रैफिक पुलिस ऊना के कर्मचारियों ने कांगड़ा जिला से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी को रोका था। हालांकि बाद में पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम अमरोहा से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ने के लिए हिमाचल पहुंची थी, जिसे कांगड़ा जिला में दबोचा गया और इस अपराधी को लेकर यूपी पुलिस की टीम अमरोहा लौट रही थी।
हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वह इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं जिसके लिए यूपी पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संपर्क साधा जा रहा है।
शनिवार सुबह ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित ट्रैफिक लाइट चौक पर सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी को रोकने को लेकर हंगामा हो गया। इस गाड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत सिविल में कुछ अन्य कर्मचारी और एक युवक सवार थे, जबकि गाड़ी की एक नंबर प्लेट को पूरी तरह से कागज लगाकर कवर किया गया था। वहीं दूसरी नंबर प्लेट पर यूपी पर कागज चिपका उसे एचपी बनाया गया था। जांच करने पर यह गाड़ी उत्तर प्रदेश नंबर की निकली और नंबर प्लेट पर लगा कागज हटाने पर नंबर प्लेट पर भी यूपी का ही नंबर पाया गया
आरंभिक पूछताछ के दौरान गाड़ी में सवार उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वह यूपी के अमरोहा से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ने के लिए हिमाचल आए थे जिसे कांगड़ा जिला में दबोचा गया है, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर आला अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद इस मामले की तहकीकात शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि ऊना पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी के ऊना जिला में प्रवेश होने की सूचना मिली थी, जिसे ट्रैफिक लाइट चौक पर रोक का कब्जे में लिया गया, वहीं गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ जारी है। गाड़ी भी उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ कर्मचारी बैठे पाए गए।

Related Articles

Back to top button