ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

बेटे को बचाने पुलिस थाने पहुंचे पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की पुलिस थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में स्थानीय अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना शुक्रवार की है, जिसमें कोलसेवाडी थाने में बुजुर्ग दीपक भिंगार्डिव थाने में मृत पाए गए।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस ने एक मामले में 24 वर्षीय युवक को उठाया था। जब पुलिस उसे लेकर थाने जा रही थी, तो पीछे से उसके पिता दीपक भिंगार्डिव भी थाने पहुंच गए। वह यह जानना चाहते थे कि पुलिस ने किस मामले में उनके बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल ने बताया, जब युवक के पिता पुलिस से बहस कर रहे थे, उसी दौरान उनको दौरा पड़ा और वह वहीं गिर गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

पुलिस अधिकारी सचिन गुंजाल ने बताया, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि, इस मामले में खुद थाना पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीआईडी को सूचित किया। इस मामले में कोलसेवाडी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी 

मामले की सुनवाई करते हुए  स्थानीय अदालत ने घटना की जांच के लिए पंचनामा और मृतक का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। साथ ही थाने ने पोस्टमार्ट की वीडियोग्राफी के भी निर्देश जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि वह इस पूरे मामले की सीसीटीवी फुटेज जांच एजेंसी को सौंपेंगे।

 

Related Articles

Back to top button