ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ठाकरे मंडल के बाद अटल मंडल में दो इस्तीफे…भेदभाव का आरोप

युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा हुए चार दिन हुए है इसी बिच अब तक छः इस्तीफे आ चुके है। खेल प्रकोष्ठ से विधानसभा तीन के सह संयोजक भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके है। भेदभाव के आरोप लग रहे है। जिनके पास युवाओं की भीड़ है उन्हें छोटे पद दिए गए।

विधानसभा 3 में ठाकरे मंडल में चार इस्तीफे के बाद अब अटल बिहारी वाजपेई मंडल के दो इस्तीफे सोशल मीडिया पर शेयर हुए है।

भेदभाव का आरोप संदेश में शामिल है। विगत 21 फरवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा की विधानसभा 3 की मंडल कार्यकारिणी की घोषणा हुई घोषणा के बाद से कुशाभाऊ ठाकरे के शुभम प्रजापति, केशव खंडेलवाल, गोलू खींची, युवराज परेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफा दिया अब अटल बिहारी वाजपेई मंडल के मनोज जोगी, हर्ष गढ़वाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे दिए हैं। जिसमें मुख्य बात यह है कि दोनों ही पदाधिकारियों को भेदभाव के दृष्टिकोण से उनके अनुकूल पद नहीं दिया, दोनों ही युवाओं के पास सैकड़ों कार्यकर्ताओं की फौज है इसके बावजूद भी जिन लोगों ने चुनाव में पैसे लेकर काम किया उन लोगों को बड़े पद दिए गए हैं इस बात से नाराज होकर दोनों ही युवा नेताओं ने अपने इस्तीफे दिए हैं | इस्तीफे की बौछार में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के विधानसभा संयोजक अजय राठौर का नाम भी जुड़ सकता है। राठौर ने बड़े नेताओं को चिट्ठी लिख दी है। किसी भी दिन सोशल मीडिया पर इस्तीफे की घोषणा कर सकते है।

Related Articles

Back to top button