ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

माता शबरी की जयंती पर सतना में शुक्रवार को होगा कोल जनजाति महाकुंभ

भोपाल : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह के मुख्य अतिथ्य में 24 फरवरी को सतना में माता शबरी की जयंती पर कोल जनताति महाकुंभ होगा। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता करेंगे।

सतना के मैत्री पार्क, हवाई पट्टी मैदान में अपरान्ह 2.30 बजे होने वाले कोल जनजाति महाकुंभ में जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री  मीना सिंह मांडवे, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  बिसाहूलाल सिंह, सतना सांसद  गणेश सिंह, विधायक ब्यौहारी  शरद कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष  रामखिलावन कोल और अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण  रामलाल रोतेल भी मौजूद रहेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री  शाह एवं मुख्यमंत्री  चौहान 50 हजार 699 लाख रूपये लागत के 17 कार्यों का शिलान्यास एवं 2 हजार 565 लाख रूपये लागत के 18 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही भारत शासन द्वारा केन्द्र प्रवर्तित योजना के द्वितीय चरण के तहत 550 करोड़ रूपये की लागत से तैयार 150 एमबीबीएस सीट की क्षमता वाले शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Related Articles

Back to top button