ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

KBC 15: 7 करोड़ जीतने ही वाला था ‘केबीसी’ का ये कंटेस्टेंट, फिर हुआ कुछ ऐसा बिग बी भी रह गए हैरान

इस समय टेलीविजन पर अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का अच्छा मनोरंजन कर रहा है। इस सीजन में हुए नए बदलाव दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी इसके लिए बेताब हैं कि इस सीजन का विनर आखिर कौन होगा। वहीं, ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के हाल ही के एपिसोड में काफी दिलचस्प किस्सा देखने को मिला है। जहां एक कंटेस्टेंट 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच तो गया, लेकिन आखिर में क्विट कर दिया। जबकि उसे सवाल का सही जवाब पता था। इसे लेकर बिग बी ने भी काफी अफसोस जताया।

7 करोड़ के सवाल पर पहुंचा ये कंटेस्टेंट

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 15 में अमिताभ के साथ जसलीन कुमार बैठे थे। एक करोड़ का सही जवाब देने के बाद वे काफी इमोशनल हो गए। जिस पर अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि इतनी बड़ी राशि जीतकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर जसलीन कुमार ने कहा कि वे साल 2011 से केबीसी के लिए ट्राई कर रहे थे। इस बार वे सेलेक्ट नहीं होते, तो उन्हें काफी दुख होता। जसलीन ने आगे बताया कि केबीसी को लेकर लोग उनका बहुत मजाक उड़ाते थे, लेकिन उन्हें खुद पर विश्वास था कि एक दिन उनकी जिंदगी जरूर बदलेगी। मेरी तकदीर और मेरे घर की तस्वीर जरूर बदलेगी। अमिताभ इसके बाद 7 करोड़ के सवाल की ओर आगे बढ़े।

अमिताभ बच्चन ने आखिरी और 16वां सवाल पूछा, जो रेस इंजिनियर से जुड़ा हुआ था। ये सवाल था-

भारतीय मूल की लीना गाडे निम्नलिखित में से कौन सी रेस जीतने वाली पहली महिला रेस इंजीनियर हैं?

A) इंडियानापोलिस 500

B) ले मैंस के 24 घंटे

C) सेब्रिंग के 12 घंटे

D) मोनाको ग्रांड प्रिक्स

जसलीन जानते थे सही जवाब

जसलीन कुमार ने इस सवाल पर काफी वक्त लिया और आखिर में क्विट करने का फैसला किया। उन्हें सही जवाब नहीं पता था। गेम से क्विट करने के बाद अमिताभ ने जसलीन ने एक ऑप्शन चुनने को कहा। जसलीन ने ऑप्शन B चुना, जो सही जवाब निकला। इस पर अमिताभ ने कहा, खेल जाते तो जीत जाते आज। इसके बाद बिग बी ने जसलीन को गले लगाया और शो से उन्हें अलविदा कहा।

Related Articles

Back to top button