ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

भोपाल। हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ वकीलों की हड़ताल, शपथ आयुक्त, स्टाम्प वेंडर, नोटरी, टाइपिंग भी बंद।

भोपाल। राजधानी भोपाल में हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार से पांच दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। बार एसोसिएशन ने पांच दिन कोर्ट में कामकाज बंद रखने का ऐलान किया है। जिस कारण से शपथ आयुक्त, स्टाम्प वेंडर, नोटरी, फोटोकापी, टाइपिंग की दुकानों ने भी काम बंद रहेगा। आज दूसरे दिन यह हड़ताल भोपाल सहित 5 संभागों में शुरू हो गई है। बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री पीसी कोठारी का कहना है कि जब तक हमारी मांगों का निराकरण नहीं होगा तब तक संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। जिला बार एसोसिएशन, भोपाल के अध्यक्ष श्री पीसी कोठारी के अनुसार हाईकोर्ट द्वारा प्रत्येक कोर्ट के 25 पुराने प्रकरणों को निपटाने के संबंध में आदेश पारित किया गया है, जिससे प्रदेश के अधिवक्तागणों में रोष है। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा पूर्व में भी मुख्य न्यायाधिपति को ज्ञापन प्रेषित करते हुए मांग की गई थी कि उक्त आदेश वापस लें, लेकिन आदेश वापस नहीं लिया गया। जिस कारण अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में 21 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 22 से 26 फरवरी तक जिला न्यायालय भोपाल, में नियत प्रकरणों में समस्त अधिवक्तागण अपने-अपने न्यायालयीन कार्य बंद रखेंगे। वकील पांच दिन हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के पहले दिन बुधवार को वकीलों ने कोर्ट में पैरवी नहीं की। जिस कारण कोर्ट में कामकाज ठप रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button