ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बिग बॉस 16 के इन कंटेस्टेंट्स ने ‘लॉक अप 2’ को किया रिजेक्ट

बिग बॉस 16 जैसे ही खत्म हुआ वैसे ही कंगना रनोट के विवादित रियलिटी शो लॉक अप के सीजन 2 की सुगबुगाहट शुरू हो गई। शो में कंटेस्टेंट्स और जेलर के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं ये जानने के लिए कि इस बार कंगना अपने अत्याचारी खेल में किसे टॉर्चर करने वाली हैं। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कयासों के दौर जारी हैं।

जल्द शुरू होगा लॉक अप सीजन 2

माडिया रिपोट्स के मुताबिक निमृत कौर अहलूवालिया, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और सुम्बुल तौकीर खान सहित बिग बॉस 16 के कई टॉप कंटेस्टेंट्स को लॉक अप के अपकमिंग सीजन में पार्ट लेने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुम्बुल और निमृत दोनों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे शो नहीं कर रहे हैं। जैसा कि वे अभी-अभी बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं और दोनों ही अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं।

लॉक अप 2 में नहीं हैं सुम्बुल और निमृत

फिल्मी बीट से बात करते हुए, सुम्बुल ने कहा, ‘मैं अभी 4 महीने एक घर में बंद रहने के बाद बाहर आईं हूं, मैं फिर से ऐसा क्यों करना चाहूंगी, यह पहली बात है लेकिन अभी तक इस तरह का कोई ऑफर भी नहीं आया है। मैं अब थोड़ी देर के लिए खुले आसमान को देखना चाहती हूं।’ टेली चक्कर के साथ इंटरव्यू में, निमृत ने भी स्पष्ट किया कि वह लॉक अप 2 में भाग नहीं ले रही हैं। जब उनसे संपर्क किए जाने की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता यार, यह आप ही हैं जो मुझे बता रहे हैं कि मैंने मना कर दिया है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसके बारे में कोई आइडिया नहीं है।’

अर्चना भी कर चुकीं हैं इनकार

अर्चना गौतम भी बहुत पहले ही कंगना रनोट का ये शो करने से मना कर चुकीं हैं। उनका कहना तो ये था कि अगर बिग बॉस के बाद फिर ऐसा ही शो किया, तो मेरा मानसिक संतुलन खराब हो जाएगा। बता दें कि मार्च मिड तक लॉक अप की शुरुआत हो जाएगी और इस बार भी इसे कंगना रनोट ही होस्ट करती नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button