ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
विदेश

अमेरिकी राजनीति के केंद्र में आई भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली 

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी में उम्मीदवारी की दावेदारी पेश करने के बाद भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली देश की राजनीति के केंद्र में हैं, दोनों ही दलों-रिपब्लिकन और सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में उनके बारे में चर्चा है। भारत से अमेरिका पहुंचे सिख प्रवासियों की बेटी हेली (51) ने युवा और परिवर्तन जैसे दो प्रमुख मुद्दे उठाए हैं, इन दोनों मुददों ने अमेरिकियों का ध्यान आकर्षित किया है। हेली की मांग है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी राजनीतिक नेताओं को अनिवार्य रूप से मानसिक योग्यता परीक्षण से गुजरना चाहिए। उनकी यह मांग अचानक चर्चा का विषय बन गई है। भारतीय-अमेरिकी हेली की मांग इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पुन: उम्मीदवारी के आकांक्षी एवं वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन तथा रिपब्लिकन पार्टी में उम्मीदवारी के अग्रणी दावेदार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 75 साल से अधिक उम्र के हैं। अमेरिका में शायद ही ऐसा कोई प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्रतिष्ठान होगा जिसने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दावेदारी से संबंधित हेली के अभियान के बारे में चर्चा न की हो।

Related Articles

Back to top button