ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

गुजरात के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कोहली का निधन

अहमदाबाद | गुजरात के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कोहली का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| इस खबर से राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई| मुख्यमंत्री समेत नेता ओमप्रकाश कोहली को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धाजंलि अर्पित की है| 9 अगस्त 1935 में दिल्ली जन्मे ओमप्रकाश कोहली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी| दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने हिन्दी में अनुस्नातक पूर्ण किया| वे दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मुख्य जिम्मेदारियां निभाई थीं| 37 वर्ष से भी अधिक समय तक दिल्ली की हंसराज कॉलेज और देशबंधु कॉलेज में बतौर लेक्चरर सेवा दी| ओमप्रकाश कोहली शिक्षाशास्त्री, राजनेता और एक लेखक भी थे| उन्होंने ‘ऑन द फ्रंट ऑफ नेशनल सिक्युरिटी’, ‘एज्यूकेशन पॉलिसी’, और ‘भक्तिकाल के संतों की सामाजिक चेतना’ इत्यादि पुस्तक भी लिखे थे| वर्ष 1999 से 2000 के दौरान ओमप्रकाश कोहली भाजपा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे| आपातकाल के दौरान एमआईएसए के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था| ओमप्रकाश कोहली ने भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन राज्यसभा के पूर्व सदस्य और गुजरात के राज्यपाल रहे| ओमप्रकाश कोहली वर्ष 1994 से 2000 तक राज्यसभा के सदस्य रहे| ओमप्रकाश कोहली 17 जुलाई 2014 से 17 जुलाई 2019 तक गुजरात के राज्यपाल रहे|

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के पूर्व राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सरल व्यक्तित्व एवं शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा| ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके स्वजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दे| गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने ट्वीट कर गुजरात के पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है| हर्ष संघवी ने ट्वीट में लिखा ‘गुजरात के पूर्व राज्यपाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश कोहली के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है| उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा|’

Related Articles

Back to top button