ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

आओ हम सब मिलकर गौरव दिवस मनायें

आओ हम सब मिलकर गौरव दिवस मनायें

स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर नगर वासियों को दिया संदेश
नगर निगम महापौर, पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष ने रैली को किया रवाना
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मुरैना नगर का गौरव दिवस 6 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। गौरव दिवस के प्रथम दिन गुरूवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम से स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर नगर वासियों को संदेश दिया कि ’’आओ हम सब मिलकर गौरव दिवस मनायें’’। रैली को महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, मध्यप्रदेश वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, सभापति श्री राधामरण डंडोतिया, कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन, अपर कलेक्टर श्री नरोत्तम भार्गव ने स्टेडियम से रैली को रवाना किया। रैली एम.एस. रोड़ होते हुये जीवाजीगंज, मिल एरिया रोड़, वेयरहाउस रोड़, शंकर बाजार, हनुमान चौराहा, पुल तिराह, पुरानी कलेक्ट्रेट होते हुये वापस पंड़ित रामप्रसाद बिस्मिल शहीद संग्रहालय पर सम्पन्न हुई। रैली के समापन के बाद सभी स्कूली बच्चों ने म्यूजिम का अवलोकन किया। जिसमें जिले की धरोहर एवं जिले से शहीद हुये महान पुरूषों की गाथाओं का अवलोकन किया।
 रैली के समय शिक्षाधिकारी श्री सुभाष शर्मा, खेल अधिकारी श्री प्रशांत कुमार कुशवाह, नगर निगम के अलावा अन्य अधिकारी तथा शहर के शासकीय, अशासकीय स्कूलों के लगभग 500 बच्चे उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button