ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

मुरैना। शादी में रसगुल्ले के लिए जीजा की पीट-पीटकर हत्या, साला गंभीर।

मैनपुरी। दावत में रसगुल्ले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल बताए जा रहे हैं. घटना यूपी के मैनपुरी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बीकापुर की घटना की है. जानकारी के मुताबिक, दावत में रसगुल्ले पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से आपस में जमकर लाठी-डंडे चल गए. घटना में एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है. एक पक्ष से मृतक रिश्ते में जीजा है और वहीं, साला गंभीर तौर पर घायल है. दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है. दरअसल पूरा मामला थाना कुरावली के बीकापुर गांव का है जहां मृतक रणबीर सिंह अपने रिश्तेदारी में शादी में गया हुआ था. वहीं दावत खाते समय गांव के ही कुछ लोगों से शराब पीकर रसगुल्ले की बाल्टी में हाथ डाल दिया जिसके बाद मृतक व ग्रामीणों में कहासुनी हो गयी. कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात मारपीट पर उतर आई. इसके बाद ग्रामीणों ने रणवीर सिंह की पीट कर हत्या कर दी,वहीं मृतक का साला गम्भीर हालात में सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया. अन्य तीन लोग घायल हैं. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button