ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अमेरिका के मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी,3 की मौत

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, पूर्वी लांसिंग में स्थित मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में सोमवार को गोलियां चलाई गईं। जिसमें तीन की मौत हो गई है, जबकि पांच लोगों को इस गोलीबारी में चोटें आई हैं।मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस का कहना है कि कैंपस में गोलियां चलीं, जिसमें तीन की मौत हुई है। पुलिस ने ट्वीट कर कैंपस और आस-पास के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। हालांकि, गोलीबारी के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी का पता नहीं चल पाया है, लेकिन विश्वविद्यालय पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि बर्क हॉल के नाम से प्रसिद्ध एक शैक्षणिक इमारत और आईएम ईस्ट एथलेटिक सुविधा के पास दो स्थानों पर गोलीबारी की गई है।

डेट्रायट न्यूज ने मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी (MSU) के प्रवक्ता एमिली गुएरेंट का हवाला देते हुए कैंपस में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। एमिली गुएरेंट ने डेट्रायट न्यूज को बताया कि मौत की खबर की जानकारी बर्की हॉल के अंदर मिली है। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी (MSU) पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।मिशिगन राज्य की राजधानी लैंसिंग के उत्तर-पश्चिम में लगभग 90 मील की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। इस बात की जानकारी ईस्ट लैंसिंग पुलिस ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि है कि संदिग्ध एक कम उम्र का लड़का है और उसने मास्क पहन रखा है। बताया जा रहा है कि वह पैदल ही जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने कहा कि एथलेटिक सुविधा आईएम ईस्ट को सुरक्षित कर लिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button