ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा तुलसी पूजन पर आयोजन 25 को

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में 25 दिसम्बर रविवार को अनेक स्थानों पर महासंघ पदाधिकारियों द्वारा तुलसी पूजन का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी देते हुये महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तुलसी पूजन का मुख्य कार्यक्रम दुबौलिया विकास खण्ड में 84 कोसी  परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही मंदिर पर आयोजित किया गया है। इसके अतिरिक्त महासंघ पदाधिकारियों द्वारा 14 विकास खण्डों में अलग-अलग स्थानों पर विधि विधान से तुलसी पूजन किया जायेगा। बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। घर पर इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे घर के उत्तर- पूर्व दिशा की ओर लगाना लाभदायक बताया गया है।  तुलसी को घर के आंगन में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इसे लागने से घर में सुख-शांति का माहौल होता है और आर्थिक संपन्नता भी आती है। भारतीय जीवन पद्धति में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है।

Related Articles

Back to top button